जनवरी 27, 2025 12:58 अपराह्न

printer

श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्ष के पुत्र योशिता राजपक्ष को जमानत मिली

श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्ष के पुत्र योशिता राजपक्ष को आज सुबह कोलंबो मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें आपराधिक जांच विभाग ने संपत्ति खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया था।

 

नौसेना में अधिकारी रहे योशिता राजपक्ष को शनिवार को कोलंबो के पास रत्मालाना में भूमि अधिग्रहण की जांच के तहत हिरासत में लिया गया था। भूमि अधिग्रहण में कथित तौर पर तीन करोड 40 लाख रुपये का अवैध धन का लेन-देन किया गया। धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत इस मामले मे पुलिस ने गिरफ्तारी को उचित ठहराने के लिए पर्याप्त सबूतों की पुष्टि की है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला