श्रीलंका में ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के त्रिंकोमाली परिसर में आज छह दिन के फिल्म महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में शनिवार तक विभिन्न भाषाओं में छह भारतीय फिल्में दिखाई जाएँगी। पूर्वी प्रांत के राज्यपाल प्रो. जयंत लाल रत्नशेखर ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो. अंकुरन दत्ता ने भारतीय सिनेमा की विविधता और जीवंत चरित्र पर प्रकाश डाला जो केवल 111 वर्ष पुराना होने के बावजूद दुनिया के सबसे गतिशील फिल्म उद्योगों में से एक बन गया है। इस महोत्सव का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है
Site Admin | अगस्त 18, 2025 5:47 अपराह्न
श्रीलंका में ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के त्रिंकोमाली परिसर में आज छह दिन के फिल्म महोत्सव का शुभारंभ हुआ
