मार्च 17, 2026 6:44 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका में ईंधन दबाव के बीच हर बुधवार सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अदालतों में अवकाश

श्रीलंका ने ईंधन की आपूर्ति पर दबाव कम करने के लिए सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अदालतों में हर बुधवार को साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की है। यह व्यवस्था कल से लागू होगी। अधिकारियों ने सरकारी कार्यक्रमों को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। साथ ही, निजी क्षेत्र के संगठनों से भी इसी तरह की व्यवस्था अपनाने का आग्रह किया है। हालांकि, स्वास्थ्य सेवा, बंदरगाह, जल आपूर्ति और सीमा शुल्क संचालन जैसी आवश्यक सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी।