श्रीलंका में, अनुरा कुमार दिसानायक ने आज नौवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। नई सरकार के मंत्रिमंडल के कल शपथ लेने की संभावना है। मंत्रिमंडल में हरिनी अमरसूर्या, विजिथा हेराथ और लक्ष्मण निपुण अरच्ची के शामिल होने की संभावना है।
राष्ट्रपति ने अपनी सरकार के सामने उपस्थित चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने देश के सभी हितधारकों से सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने श्रीलंका की नाजुक अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए वैश्विक सहयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।