मार्च 17, 2026 12:25 अपराह्न

printer

श्रीलंका: मंत्री वासंथा समर सिंघे ने पश्चिम एशिया तनाव के चलते खाद्य कीमतें बढ़ने की आशंका जताई

श्रीलंका के व्‍यापार और खाद्य सुरक्षा मंत्री वासंथा समर सिंघे ने कहा है कि पश्चिम-एशिया में जारी तनाव के प्रभाव से देश में खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। मीडिया से बातचीत में आज  श्री समर सिंघे ने कहा कि श्रीलंका में आलू और प्‍याज का 80 प्रतिशत से अधिक आयात किया जाता है। श्रीलंका में अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर नौवहन गतिविधियां प्रभावित होने से खाद्य संकट उत्‍पन्‍न हो सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब श्रीलंका 2022 के आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहा है। इस बीच, श्रीलंका में सरकार ने घबराहट में खरीदारी और जमाखोरी को रोकने के लिए 15 मार्च से क्‍यू आर कोड आधारित ईंधन खरीदने की प्रणाली को दोबारा शुरू किया है।