श्रीलंका के मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण-पूर्व में विकसित हो रहे हवा के कम दबाव के 24 घंटों के भीतर विक्षोभ में बदलने की आशंका है। यह दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे देश में व्यापक रूप से भारी वर्षा और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अनुसार द्वीप के अधिकांश हिस्सों में 150 मिमी से अधिक बारिश होने के साथ-साथ हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है। आगामी दिनों में श्रीलंका के अधिकांश हिस्सों में कभी-कभी बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भारी बारिश, बाढ़ और तेज़ हवाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। इस बीच, आपदा प्रबंधन केंद्र ने कल घोषणा की कि कोलंबो-कैंडी मुख्य सड़क का एक हिस्सा अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। खराब मौसम के कारण कुछ क्षेत्रों में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
Site Admin | नवम्बर 27, 2025 8:51 पूर्वाह्न
श्रीलंका: पूरे देश में व्यापक रूप से भारी वर्षा और तेज़ हवाओं की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी