श्रीलंका ने वर्ष 2025 की पहली छमाही में 8.4 बिलियन अमरीकी डॉलर का निर्यात किया। जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है। कोलंबो में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रीलंका निर्यात विकास बोर्ड के अध्यक्ष मंगला विजय सिंघे ने कहा कि सरकार इस वर्ष 18 बिलियन अमरीकी डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख क्षेत्रों को बढ़ावा देने और नए बाजार खोलने के लिए 2018-2022 राष्ट्रीय निर्यात रणनीति पर आधारित एक नई निर्यात विकास योजना अक्टूबर तक शुरू की जाएगी। श्रीलंका निर्यात विकास बोर्ड ने 2030 तक निर्यात को 36 बिलियन अमरीकी डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 11:22 पूर्वाह्न
श्रीलंका ने वर्ष 2025 की पहली छमाही में 8.4 बिलियन अमरीकी डॉलर का किया निर्यात
