श्रीलंका नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंता परेरा ने हिंद महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। इसका उद्देश्य संयुक्त अभियानों के माध्यम से क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है।
पिछले सप्ताह एक सफल संयुक्त अभियान के बाद यह घोषणा की गई है, जिसमें भारतीय नौसेना के जहाजों ने श्रीलंकाई खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में 400 किलोग्राम मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे दो श्रीलंकाई मछुआरों को पकड़ा था।
वाइस एडमिरल परेरा ने सीमा पार समुद्री खतरों से निपटने में दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों के महत्व का उल्लेख किया।