मार्च 5, 2026 6:28 अपराह्न

printer

श्रीलंका ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंता व्यक्त की

श्रीलंका ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ हुई चर्चा में यह चिंता व्यक्त की।

    सोशल मीडिया संदेश में श्री हेराथ ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए राजनयिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से संवाद और शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है।

    यह चर्चा श्रीलंका के दक्षिण में अमरीकी पनडुब्बी के हमले में ईरानी युद्ध पोत आईरिस देना के डूबने के बाद बढ़े क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई है।

    इस बीच, एक अन्य ईरानी पोत, आईरिस बुशहर, वर्तमान में श्रीलंका के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के पास स्थित है। पोत ने श्रीलंका के बंदरगाह पर रुकने की अनुमति मांगी है। श्रीलंका सरकार वर्तमान में इस अनुरोध पर विचार कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला