श्रीलंका के ऊर्जा मंत्रालय ने घोषणा की है कि आज सुबह 6 बजे से ईंधन भरवाने वाले सभी वाहनों के लिए क्यूआर कोड पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि जिन वाहनों के पास वैध पंजीकृत क्यूआर कोड नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।
यह कदम पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति मार्गों में आई बाधाओं के बीच उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीमित ईंधन भंडार का सावधानीपूर्वक प्रबंधन करना आवश्यक है, ताकि जरूरी आर्थिक गतिविधियां जारी रह सकें। श्रीलंका ने इससे पहले 2022 में आर्थिक संकट के चरम पर क्यूआर कोड आधारित कोटा प्रणाली लागू की थी।