मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 2, 2024 12:20 अपराह्न

printer

श्रीलंका: जाफना में नल्‍लूर कंडासामी मंदिर में वार्षिक रथ महोत्‍सव आरंभ

श्रीलंका के जाफना में ऐतिहासिक नल्‍लूर कंडासामी मंदिर में वार्षिक रथ महोत्‍सव आरंभ हो गया है। हजारों श्रद्धालु इस उत्‍सव में भाग ले रहे हैं। कल मुख्‍य आयोजन देर थिरूविजा संपन्‍न हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्‍चार के बीच भगवान मुरूगन की प्रतिमा के साथ सुसज्जित रथ को खींचा। यह रथ शहर के विभिन्‍न भागों से होकर गुजरेगा।

     देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु इस उत्‍सव के लिए युद्ध और विजय के देव मुरूगन को समर्पित मंदिर में एकत्र हुए हैं। वार्षिक रथ महोत्‍सव 25 दिन तक चलेगा, इस दौरान विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जाएंगे। यह उत्‍सव विभिन्‍न पृष्‍ठभूमि के तमिल समुदायों को एक साथ लाने का माध्‍यम बनता है।