भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष कल श्रीलंका में एक सप्ताह तक चलने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए ले जाया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने कहा है कि भगवान बुद्ध के ये अवशेष बहुत महत्वपूर्ण हैं और पहली बार इन्हें देश से बाहर ले जाया जा रहा है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि यह भारत-श्रीलंका मैत्री का एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अवशेषों को 11 फरवरी तक श्रीलंका में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहुंच के साथ-साथ उसकी सॉफ्ट पावर भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के अवशेषों को विभिन्न एशियाई देशों में ले जाया जा रहा है और उनके संदेश को विश्व स्तर पर फैलाने का दायित्व भारत का है।
News On AIR | फ़रवरी 3, 2026 9:13 अपराह्न
श्रीलंका में एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष