श्रीलंका के विदेश मंत्री एम.यू.एम. अली साबरी ने श्रीलंका की सहायता के लिए भारत की प्रशंसा की है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग द्वारा कोलंबो में आयोजित इफ्तार में, उन्होंने 2022 के आर्थिक संकट के दौरान सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और निर्मला सीतारामन को धन्यवाद दिया।
भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि भारत और श्रीलंका दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।