मार्च 18, 2026 7:43 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका के राष्ट्रपति, ने वैश्विक ईंधन आपूर्ति बाधाओं के बीच अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा के लिए आपात कदमों की घोषणा की

श्रीलंका के राष्ट्रपति, अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में आई रूकावटों के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई आपातकालीन उपायों की घोषणा की है। एक मीडिया विज्ञप्ति में, श्री दिसानायके ने संघर्ष में सख्त तटस्थता की नीति अपनाने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी राजनयिक और आर्थिक निर्णय, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे हैं। इस बीच, सरकार ने ईंधन वितरण प्रबंधन के लिए एक क्यूआर-कोड प्रणाली भी शुरू की है और सार्वजनिक क्षेत्र के ईंधन उपभोग को कम से कम 25 प्रतिशत तक कम करने की योजना बनाई है। इसमें बुधवार को सरकारी अवकाश घोषित करना भी शामिल है।