मार्च 21, 2026 9:51 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

श्रीलंका में आज ईद-उल-फित्र का त्योहार नमाज़, दान और सामूहिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। कोलंबो के गैल फेस ग्रीन में प्रमुख नमाज अदा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सभी को शांति और सौहार्दपूर्ण ईद की शुभकामनाएं दीं और करुणा, समानता तथा सह-अस्तित्व पर जोर देते हुए नागरिकों से मतभेद भुलाकर राष्ट्रीय चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान किया।