मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 25, 2025 7:59 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने विश्व नेताओं से युद्ध, गरीबी, भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने विश्व नेताओं से युद्ध, गरीबी, भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में यह अपील की। ​​राष्ट्रपति ने गाजा में मानवीय संकट पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने तत्काल युद्धविराम, निर्बाध सहायता और बंधकों की रिहाई की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका 1967 की सीमाओं पर आधारित द्वि-राज्य समाधान का समर्थन करता है।

 

दिसानायके ने कहा कि गरीबी और असमानता वैश्विक आपदाएँ हैं जिनका तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अधिक पुनर्वास केंद्रों की स्थापना का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और विकास को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है। शासन में पारदर्शिता लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि आने वाली पीढ़ियों को सत्ता के दुरुपयोग से मुक्त प्रणाली विरासत में मिले।