श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने श्रीलंका के हिंदू समुदाय को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। श्रीलंका में पंच ईश्वरम मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूम है। इस अवसर पर भक्तों ने उपवास रखा है और शिव मंदिरों तथा अन्य हिंदू कोविलों को सजाया गया है।
श्रीलंका में मजबूत शैव परंपरा है तथा यहां प्राचीन पंच ईश्वरम मंदिर हैं जो श्रीलंकाई हिंदुओं की संस्कृति का अभिन्न अंग हैं।