श्रीलंका में आई बाढ़ के बीच मौसम में सुधार आने की उम्मीद है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र कल देर रात से बना हुआ है जो पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। इस बीच पश्चिमी और उत्तरी प्रांतों सहित द्वीप के कई हिस्सों में मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति में सुधार हो सकता है हालांकि जलजनित और पानी से संबंधित बीमारियों के बारे में चिंताएं बढ़ रही हैं।
इस बीच, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश भर में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 मिलियन रुपये आवंटित किए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र ने बताया है कि लगभग 39 हजार परिवारों के एक लाख 50 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।