मार्च 19, 2025 1:28 अपराह्न

printer

श्रीलंका के निलंबित पुलिस महानिरीक्षक देशबंधु तेनाकून ने मटारा मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया

श्रीलंका के निलंबित पुलिस महानिरीक्षक देशबंधु तेनाकून ने मटारा मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

देशबंधु तेनाकून आज सुबह मटारा मजिस्ट्रेट कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे। निलंबित आईजीपी तेनाकून 2023 में वेलिगामा के एक प्रमुख होटल में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित हैं।

मटारा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने श्री तेनाकून को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था, जिसके बाद उन्होंने मटारा मजिस्ट्रेट के निर्देश को निलंबित करने के लिए अंतरिम आदेश की मांग करते हुए रिट याचिका दायर की थी।

मटारा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बाद में सीआईडी के अनुरोध पर निलंबित पुलिसकर्मी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए खुला वारंट जारी किया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला