मार्च 25, 2025 8:43 अपराह्न

printer

श्रीलंका के निर्यात क्षेत्र ने फरवरी 2025 में निरंतर वृद्धि प्रदर्शित करते हुए कुल 138 करोड़ अमरीकी डॉलर का निर्यात किया

श्रीलंका के निर्यात क्षेत्र ने फरवरी 2025 में निरंतर वृद्धि प्रदर्शित करते हुए कुल एक सौ 38 करोड़ अमरीकी डॉलर का निर्यात किया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यह वृद्धि 4.62 प्रतिशत दर्ज की गई है। व्यापारिक निर्यात में एक सौ छह करोड़ रुपये अमरीकी डॉलर का योगदान रहा, जो 3 दशमलव 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसमें चाय निर्यात 22 प्रतिशत बढ़कर 12 करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर हो गया। रबर और नारियल आधारित उत्पादों में भी पर्याप्त वृद्धि हुई।

इस बीच, भारत, जर्मनी, नीदरलैंड और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई, जो श्रीलंका के बढ़ते वैश्विक व्यापार को दर्शाता है।