श्रीलंका के दक्षिणी तट पर ईरान के नौसेना पोत पर संदिग्ध पनडुब्बी से हमले में 101 लोग लापता हैं और 78 घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरानी फ्रिगेट आईआरआईएस देना से संकट की कॉल मिलने के बाद श्रीलंका की नौसेना के जहाज़ भेजे गए। गाले के तट से लगभग 40 नॉटिकल मील दूर इस पोत से तकनीकी गड़बड़ की सूचना मिली थी।
कई घायल ईरानी नौसेना कर्मियों को बचा कर किनारे पर लाया गया। उनमें से 32 को इलाज के लिए करापितिया टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बचाए गए एक क्रू मेंबर की हालत गंभीर है, जबकि बाकी को हल्की और मामूली चोटें आई हैं। समुद्र में अब भी लापता लोगों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं।
हालांकि घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ खबरों में जहाज़ पर हमला होने की आशंका प्रकट की गई है।