जून 8, 2024 5:54 अपराह्न

printer

श्रीलंका के जाफना में भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास ने स्‍वस्‍थ जीवन के लिए उपचारात्‍मक योग पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन

श्रीलंका के जाफना में भारतीय महावाणिज्‍य दूतावास ने स्‍वस्‍थ जीवन के लिए उपचारात्‍मक योग पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। जाफना के एक ऑडिटोरयिम में इस सप्‍ताह आयोजित इस कार्यशाला में भारत के महावाणिज्‍य दूत साई मुरली और उत्‍तरी प्रांत के मुख्‍य सचिव एल इलांगोवन सहित अनेक विशिष्‍ट व्‍यक्तियों ने हिस्‍सा लिया। जाफना स्थित महावाणिज्‍य दूतावास ने सोशल मीडिया प्‍लेफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में कहा कि श्रीलंका के एक सौ पचास से अधिक अधिकारियों ने कार्यशाला में हिस्‍सा लिया।