मार्च 13, 2026 2:24 अपराह्न

printer

श्रीलंका के कोलम्‍बो में आज से तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव शुरू

श्रीलंका के कोलम्‍बो में आज से तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव शुरू हो रहा है। ये भारत और श्रीलंका के बीच सांस्कृतिक और राजनयिक संबंधों के उत्सव, इंडिया वीक 2026 का जीवंत हिस्सा है। महोत्सव में तीन भारतीय फिल्मों का प्रीमियर होगा। बॉलीवुड फिल्म डिप्लोमैटका प्रीमियर आज रात होगा, जबकि धुरंधरका प्रीमियर कल और तमिल फिल्म परशक्तिका प्रीमियर 15 मार्च को होगा। प्रीमियर में कोलंबो में भारतीय समुदाय के सदस्यों और सिनेप्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह महोत्सव दोनों देशों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत और मित्रता को और मजबूत करेगा।