फ़रवरी 5, 2025 8:14 अपराह्न

printer

श्रीलंका के कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने आईटीईसी दिवस मनाया

श्रीलंका के कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने आज भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग-आईटीईसी दिवस मनाया। इसमें बड़ी संख्या में आईटीईसी के पूर्व छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त श्री संतोष झा ने कहा कि 2015 से आईटीईसी कार्यक्रम में ढाई हजार से अधिक पाठ्यक्रम के माध्‍यम से दो लाख 25 हजार से अधिक प्रतिभागी लाभान्वित हुए हैं। श्रीलंका के विदेश मामलों के उप मंत्री अरुण हेमचंद्र ने कहा कि क्षमता निर्माण पहल के तहत, दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला