युद्धपोत और पनडुब्बी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड श्रीलंका के कोलंबो डॉकयार्ड का अधिग्रहण करेगी। श्रीलंकाई कंपनी में 51 प्रतिशत की निर्णायक हिस्सेदारी के लिए यह सौदा 442 करोड़ रुपये में हुआ है। इसमें जापान के ओनोमिशी डॉकयार्ड के शेयरों की खरीद शामिल है।
ओनिमिशी डॉकयार्ड ने कोलंबो डॉकयार्ड से बाहर निकलने का फैसला किया है। इसके अलावा, मझगांव डॉक लिमिटेड श्रीलंकाई कंपनी द्वारा जारी नई प्रतिभूति खरीदेगी। कुल निवेश में से लगभग 2 करोड़ 30 लाख डॉलर का निवेश श्रीलंकाई कंपनी में किया जाएगा।