मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 14, 2024 7:54 अपराह्न | Hindi Language

printer

श्रीलंका के कैंडी में भारत के सहायक उच्‍चायोग में आज हिन्‍दी दिवस मनाया गया  

 

    श्रीलंका के कैंडी में भारत के सहायक उच्‍चायोग में आज हिन्‍दी दिवस मनाया गया। इसके अलावा, शुक्रवार को कोलम्‍बो के भारतीय उच्‍चायोग की सांस्‍कृतिक शाखा स्‍वामी विवेकानंद सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में हिन्‍दी दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम इस केन्‍द्र में श्रीलंका के तीस पुलिसकर्मियों के हिन्‍दी पाठ्यक्रम के पूर्ण होने का भी साक्षी बना। श्रीलंका में भारत के उच्‍चायुक्‍त संतोष झा ने सांस्‍कृतिक केन्‍द्र में हिन्‍दी बोलने के पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न करने के लिए पुलिस कर्मियों के तीसरे दल को बधाई दी। उन्‍होंने इस अवसर पर ‘श्रीलंका हिन्‍दी समाचार’ केन्‍द्र के वार्षिक हिन्‍दी प्रकाशन का भी लोकार्पण किया। इसी प्रकार जाफना और हम्‍बनटोटा के महावाणिज्‍य दूतावास में भी कल हिन्‍दी दिवस मनाया गया।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला