श्रीलंका के अधिकारियों ने निलंबित पुलिस महानिरीक्षक देशबंधु तेनाकून को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वे अदालत से गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद भी फरार हैं। मटारा मजिस्ट्रेट की अदालत ने 27 फरवरी को उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया। यह आदेश वर्ष 2023 में वेलिगामा में गोलीबारी की घटना के संबंध में था, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी। आपराधिक जांच विभाग की छह टीमें सक्रिय रूप से तेनाकून की तलाश कर रही है।
Site Admin | मार्च 17, 2025 1:47 अपराह्न
श्रीलंका के अधिकारियों ने निलंबित पुलिस महानिरीक्षक देशबंधु तेनाकून को पकड़ने के प्रयास तेज किए
