मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 17, 2024 9:06 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका की हिरासत से रिहा होने के बाद अपने परिवारों के पास पहुंचे कराईकल के 18 मछुआरे

कराईकल के 18 मछुआरे श्रीलंका की हिरासत से रिहा होने के बाद कल अपने परिवारों के पास पहुंच गए। मछुआरों को इस महीने की शुरूआत में श्रीलंका की नौसेना ने हिरासत में लिया था। श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग के कूटनीतिक प्रयासों के बाद उन मछुआरों को पिछले सप्‍ताह रिहा किया गया था। कल शाम वे चेन्‍नई अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

 

कराईकल मत्‍स्‍य पालन विभाग के अधिकारियों ने उनकी सुरक्षित वापसी की व्‍यवस्‍था की और उन्‍हें उनके परिवारों को सौंप दिया। मछुआरों को इस महीने की 2 तारीख को कथित रूप से समुद्री सीमा पार करने के बाद श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ लिया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला