नवम्बर 14, 2025 9:48 अपराह्न

printer

श्रीलंका की संसद ने 2026 के विनियोग विधेयक का दूसरे पठन को मंजूरी दी

श्रीलंका की संसद ने एक सप्ताह तक चली बहस के बाद 2026 के विनियोग विधेयक का दूसरे पठन को मंजूरी दे दी है। यह बजट 42 की तुलना में 160 मतों के समर्थन से पारित हुआ, जबकि मतदाता अनुपस्थित रहे। प्रमुख विपक्षी दल समागी जन बालवेगया-एसजेबी के सांसदों मनो गणेशन, वी. राधाकृष्णन और पी. थिगम्बरम ने अपने गठबंधन के विपक्ष में होने के बावजूद बजट का समर्थन किया।

 

तीसरा पठन या समिति चरण की बहस कल शुरू होगी। यह बहस 17 दिनों तक चलेगी। इस पर निर्णायक मतदान 5 दिसंबर को होगा। 2026 के बजट में कुल व्यय सात हजार 57 बिलियन एलकेआर निर्धारित किया गया है। इसमें कुल राजस्व 5 हजार 300 बिलियन एलकेआर अनुमानित है। इस बजट में अनुमानित घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 5.1 प्रतिशत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला