श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरीनी अमरसूरिया ने आज दिल्ली स्तिथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना था।
डॉ. अमरसूर्या ने कहा कि आईआईटी दिल्ली एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और अनुसंधान संस्थान है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका उन तरीकों की खोज करने के लिए उत्सुक हैं जिनसे वे आईआईटी दिल्ली के साथ सहयोग कर सकें। इस दौरान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के डीन प्रो. अनिल वर्मा ने आईआईटी दिल्ली में श्रीलंका अकादमिक और अनुसंधान केंद्र बनाने की संभावना का प्रस्ताव भी रखा।