मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 28, 2025 1:09 अपराह्न

printer

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में कराईकल, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई से तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ़्तार किया है।

दो मछुआरे गोलीबारी की घटना में घायल हो गए और उन्हें जाफ़ना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन गिरफ़्तारियों और कथित हिंसा के कारण मछली पकड़ने वाले गांवों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मछुआरों के परिवारों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और उनकी रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।