मार्च 5, 2026 2:13 अपराह्न

printer

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद किए

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं। यह पोत श्रीलंका के दक्षिण के समुद्र में अमरीकी पनडुब्बी के हमले के बाद डूब गया था। यह घटना हिंद महासागर में श्रीलंका की समुद्री सीमा से परे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। लगभग 180 चालक दल वाले इस नौसेना पोत को दक्षिणी श्रीलंका के गाले में कथित हमले के बाद डुबो दिया गया।

 

हाल ही में विशाखपट्टणम में कई देशों के युद्धपोतों के साथ अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा और नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद यह युद्धपोत ईरान लौट रहा था। श्रीलंकाई नौसेना के जहाज और विमान क्षेत्र में खोज और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। जीवित बचे लोगों का पता लगाने और लापता चालक दल के सदस्‍यों के शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं।