श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 11 मछुआरे चेन्नई पहुंच गए हैं। इनमें से चार मछुआरे रामनाथपुरम के हैं, जबकि अन्य सात नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई जिलों के हैं। श्रीलंका की नौसेना ने इन्हें पिछले वर्ष जुलाई में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनको भारतीय आव्रजन अधिकारियों को सौंपा गया था।
News On AIR | फ़रवरी 19, 2026 1:01 अपराह्न
श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 11 मछुआरे चेन्नई पहुंचे