जनवरी 4, 2026 6:28 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका की जेलों में बंद मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास करे केंद्र सरकार: मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह राजनयिक माध्यम से आगे गिरफ्तारी की आशंकाओं को समाप्‍त करे और श्रीलंका की जेलों में बंद सभी मछुआरों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का प्रयास करे।

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर को लिखे पत्र में उन्होंने भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि अब तक 73 मछुआरों की कुल 251 मछली पकड़ने वाली नौकाएं श्रीलंका की पकड़ में हैं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कोडिक्कराई के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा नौ मछुआरों सहित दो नौकाओं को पकड़े जाने का उल्‍लेख भी किया।