अक्टूबर 1, 2025 10:01 अपराह्न

printer

श्रीलंका और भारत दृष्टिबाधित महिला टी-20 क्रिकेट विश्वकप की करेंगे संयुक्त मेजबानी

श्रीलंका और भारत 11 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप की संयुक्त मेजबानी करेंगे। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ नई दिल्ली में होगा। यहां पर उद्घाटन समारोह अयोजित होगा और पाँच मैच खेले जाएंगे।

 

इस विश्‍वकप के चार मुकाबले बेंगलुरु में भी होंगे। सेमीफाइनल, फाइनल और समापन समारोह सहित 15 मैचों का आयोजन कोलंबो में किया जाएगा।

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमरीका की टीमें 21 लीग मैचों में भाग लेंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला