दिसम्बर 5, 2025 8:28 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका: आपदा प्रबंधन केंद्र ने 486 मौतों और 341 लापता लोगों की पुष्टि की

श्रीलंका में आपदा से मरने वालों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने 486 लोगों की मौत और 341 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। 51 हजार से ज़्यादा परिवारों के डेढ़ लाख लाख से अधिक लोग अभी भी विस्थापित हैं। ये विस्‍थापित देशभर में 1 हजार 231 राहत केंद्रों में शरण लिए हुए हैं। इन कठिनाइयों के बीच भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु आपातकालीन प्रतिक्रिया का विस्तार किया है। इसके अंतर्गत फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से निकालने, चिकित्सा सहायता प्रदान करने और संपर्क करने के लिए भारत के प्रयास जारी हैं।

 

चक्रवात दित्वाह के कारण दशकों में सबसे भीषण तबाही से जूझ रहे श्रीलंका में ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत की सहायता ज़मीनी स्तर पर चल रही है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का काम जारी रखे हुए हैं। इंजीनियरिंग दल, तेज़ी से तैनात किए जा सकने वाले बेली ब्रिज का उपयोग करके महत्वपूर्ण संपर्कों के पुनर्निर्माण में जुटी हैं। अब तक भारत ने तेज़ी से तैनात किए जा सकने वाले तीन पुल भेजे हैं जो नष्ट हुए पुलों के कारण संपर्क स्थापित करने में मदद करेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आरोग्य मैत्री भीष्म क्यूब ने आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बहाल की हैं और सैकड़ों लोगों का इलाज किया है।