मई 26, 2025 12:50 अपराह्न

printer

श्रीलंका: अभिनेत्री मलानी फोनसेका को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

श्रीलंका में महान अभिनेत्री मलानी फोनसेका को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ कोलंबो में अंतिम विदाई दी गई। श्रीलंका सिनेमा की महारानी के नाम से मशहूर फोनसेका का पिछले शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे 78 वर्ष की थीं।

    फोनसेका ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया था। रूस और भारत में पुरस्कार भी मिले थे। सीएनएन ने 2010 में उनका नाम एशिया के 25 महान कलाकारों की सूची में शामिल किया था।