मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 26, 2025 1:47 अपराह्न

printer

​ श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने नागपट्टिनम के नौ भारतीय मछुआरों पर किया हमला

नागपट्टिनम से दो नावों में सवार नौ भारतीय मछुआरों पर आज श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने हमला किया। बंगाल की खाड़ी में सेरुथुर के पास मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों पर हमला किया गया। हमले में मछुआरों के साथ मारपीट और छीना-झपटी की गई। मछुआरों को नागपट्टिनम के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मछुआरों ने केंद्र और राज्य सरकार से घटना को लेकर सख्‍त कदम उठाने की मांग की है।