मार्च 11, 2026 1:26 अपराह्न

printer

श्रीलंकाई अदालत ने आईआरआईएस डेना हमले में मरने वाले नौसैनिकों के शवों को ईरान को सौंपने का निर्देश दिया

श्रीलंका की एक अदालत ने अधिकारियों को दक्षिणी तट पर ईरान के युद्धपोत आईआरआईएस डेना के 84 नौसैनिकों के शवों को ईरान को सौंपने का निर्देश दिया है। यह युद्धपोत अमरीका के हमले में डूब गया था। गॉल पुलिस के आग्रह के बाद चीफ मजिस्‍ट्रेट ने ईरान के दूतावास के अधिकारियों को शवों को सौंपने का आदेश नेशनल हॉस्पिटल के निदेशक को दिया।

युद्धपोत के डूबने के बाद समुद्र से बरामद किए जाने के पश्‍चात शव दो मोबाइल कोल्‍ड कक्षों में सुरक्षित रखे गए हैं। फार्स समाचार एजेंसी के एक बयान के अनुसार ईरान की सेना ने बताया कि 104 शवों में से 84 शवों की पहचान कर ली गई है। ईरान के विदेश मंत्रालय की सहायता और श्रीलंका सरकार के सहयोग से उन शवों को स्‍वदेश भेजा जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला