फ़रवरी 19, 2025 8:39 अपराह्न

printer

श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी

श्रीमती रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। नई दिल्ली में आज शाम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की गई। हाल ही में विधानसभा चुनाव में श्रीमती रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से राजनीतिक यात्रा शुरू की। श्रीमती गुप्‍ता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी बनीं। श्रीमती गुप्‍ता दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव भी रह चुकी हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला