प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि श्रीनगर में डल झील तट पर आयोजित पहले फॉर्मूला-4 कार शो से भविष्य में जम्मू-कश्मीर की सुंदरता और प्रगति देखने को मिलेगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह भारत मोटरस्पोर्ट्स को फलने-फूलने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। पहला फॉर्मूला-4 कार शो कल श्रीनगर के डल झील के तट पर आयोजित किया गया।
Site Admin | मार्च 18, 2024 8:24 पूर्वाह्न
श्रीनगर के डल झील के तट पर आयोजित हुआ फॉर्मूला-4 कार शो, प्रधानमंत्री ने कहा- कश्मीर के लिए बेहतरीन अवसर