श्रावण मास के दूसरे सोमवार आज सुबह से भी प्रदेश के शिवमंदिरों में श्रद्दालुओं का पहुंचना जारी है। उज्जैन और ओम्कारेष्वर में दर्शन करने वालों के लिए विशेष व्यस्थाएं की गई है। उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। सवारी के दौरान भगवान महाकालेश्वर पालकी में चंद्रमौलेश्वर के रूप में तथा हाथी पर मनमहेश के रूप में विराजित होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
मंदिर समिति के प्रशासक ने बताया कि भगवान महाकाल की सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में दोपहर साढ़े तीन बजे भगवान चन्द्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जावेगी। उसके बाद सवारी परंपरागत मार्गों से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पर किया जाएगा।
सवारी में जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के माध्यम से जनजातीय कलाकारों का दल भी सहभागिता करेगा। धार में शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कावड़ यात्राऐ भी निकाली जा रही है। प्रसिद्ध धरेश्वर मंदिर सहित जिलें भर के अनेक शिव मंदिरो में श्रद्धालुओ का सुबह से ही तांता लगा हुआ है।
मंदसौर में नवागत कलेक्टर अदिति गर्ग ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए तथा पूजन अर्चन किया। आगरमालवा, खंडवा सहित कई अन्य जगहों से भी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के समाचार है।