फ़रवरी 24, 2025 2:15 अपराह्न

printer

श्रम सुधार देश की कार्यबल नीतियों को आधुनिक बनाने का आधार रहे हैं: मनसुख मांडविया

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि श्रम सुधार देश की कार्यबल नीतियों को आधुनिक बनाने का आधार रहे हैं। नई दिल्ली में सामाजिक न्याय पर पहली क्षेत्रीय वार्ता का उद्घाटन करते हुए उन्‍होंने यह बात कही। इस कार्यक्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 74वें स्थापना दिवस का भी आयोजन किया गया। श्री मांडविया ने कहा कि यह वार्ता नवीन समाधान तलाशने, क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए एक मंच के रूप में काम करती है।

इस दौरान श्री मांडविया ने ई-श्रम मोबाइल एप्लिकेशन की भी शुरूआत की। उन्‍होंने कहा कि यह एप्लिकेशन पूरे देश में श्रमिकों की पहुंच और सुविधा को बढ़ाएगा।

श्री मांडविया ने कहा कि आम बजट में 2047 तक कार्यबल में महिलाओं की 70 प्रतिशत भागीदारी करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला