श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि श्रमिकों के हित में प्रत्येक 5 वर्ष में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी। वे कल भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों से मजदूरों के कल्याण से जुड़े मुददों पर चर्चा कर रहे थे। श्री पटेल ने कहा कि मजदूरों के स्वास्थ्य और कौशल विकास, उनके बच्चों की शिक्षा और कौशल विकास पर केन्द्र और राज्य सरकार ध्यान दे रही है। श्रमिकों को पी.एफ. का यूनिक आईडेंटिटी कार्ड देने का काम देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हुआ है।
Site Admin | जुलाई 27, 2024 7:06 अपराह्न
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि श्रमिकों के हित में प्रत्येक 5 वर्ष में वेज रिवीजन की व्यवस्था की जायेगी