श्योपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिवारों में खुशियां बिखेरने का कार्य कर रहा है। प्राधिकरण द्वारा जेल में बंद शिशुपाल आदिवासी को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराकर जमानत दिलाई गई है। जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा ने बताया कि प्रधान जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्त के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। ग्राम ढेगदा निवासी शिशुपाल आदिवासी को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध उपलब्ध कराकर हई कोर्ट द्वारा जमानत प्रदान की गई।
Site Admin | मई 23, 2024 3:04 अपराह्न
श्योपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिवारों में खुशियां बिखेर रहा है