मई 17, 2024 9:28 पूर्वाह्न

printer

शेष चरणों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे राजनीतिक दल, आज मुंबई में वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे रैली 

मुख्य राजनीतिक दलों के नेता देशभर में एक के बाद एक धुंआधार रैली कर रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनावों के शेष चरणों के मतदान के लिए समय अब कम बचा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी महाराष्‍ट्र के मुंबई दक्षिण मध्‍य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुंबई में आईएनडीआई गठबंधन की एक जनसभा में भागीदारी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह आज उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में होंगे। वे उत्तर प्रदेश में अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करेंगे। श्री शाह झारखंड में रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो में भागीदारी करेंगे। श्री शाह ओडिशा के राउरकेला में पार्टी की विजय संकल्प यात्रा को भी संबोधित करेंगे।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आज कबिसूर्यानगर, कांताबनजी, लोइसिंघा और देलांग-कनास में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला