मई 19, 2025 5:18 अपराह्न

printer

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज देखी गई थोड़ी गिरावट

देश के शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में आज थोड़ी गिरावट देखी गई। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 271 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 82 हजार 59 पर बंद हुआ।

 

 

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 74 अंक यानी 0.3 प्रतिशत गिरकर 24 हजार 945 पर आ गया। वैश्‍विक संकेतो के साथ-साथ आईटी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना रहा।

   

 

लेकिन, बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स में 0.27 प्रतिशत और स्‍मॉल कैप इंडेक्‍स में 0.75 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला