जनवरी 6, 2026 8:34 पूर्वाह्न

printer

शुल्‍क से अमरीका को 600 अरब डॉलर से अधिक धनराशि मिलेगी: राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रंप

 

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि शुल्‍क से अमरीका को 600 अरब डॉलर से अधिक धनराशि मिलेगी। श्री ट्रंप ने कहा कि विश्‍व के देशों पर लगाए गए शुल्‍क के कारण राष्‍ट्रीय सुरक्षा और वित्त के मामले में अमरीका और अधिक सशक्‍त हो जाएगा। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि इन नीतियों ने देश की आर्थिक स्थिति में सुधार किया है और राष्‍ट्रीय सुरक्षा को सशक्‍त बनाया है।

 

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के कुछ महीनों के भीतर शुल्‍क को राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के औजार के रूप में इस्‍तेमाल किया है। उन्‍होंने रूसी तेल की खरीदारी के लिए 25 प्रतिशत शुल्‍क सहित भारत पर 50 प्रतिशत शुल्‍क लगा दिया है। जबकि अमरीका से आयात करने पर देशों पर व्‍यापक शुल्‍क लगाए हैं।