मार्च 12, 2026 1:26 अपराह्न

printer

शुभमन गिल को बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना जा सकता है

टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल को रविवार को नई दिल्ली में बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह में क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना जा सकता है। गिल को टी-ट्वेंटी विश्‍व कप जीतने वाली भारतीय टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्होंने अन्‍य प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया।

पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में टीम ने वर्ष 2024 में टी-ट्वेंटी विश्‍वकप जीता था।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ एसोसिएशन का खिताब दिया जाएगा।