दिसम्बर 28, 2025 1:20 अपराह्न

printer

शीर्ष नेताओं ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री अरूण जेटली की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जेपी नड्डा, पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आज सुबह नई दिल्‍ली में पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री अरूण जेटली की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेता भी उपस्थित थे। इनमें दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष वि‍जेन्‍द्र गुप्‍ता, दिल्‍ली प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा, सांसद बांसुरी स्‍वराज और दिल्‍ली सरकार में मंत्री आशीष सूद शामिल हैं।